गुप्त अनुष्ठानों का भूमिगत मंदिर - तेलंगाना, भारत | प्रवीण मोहन

Published at : 18 Dec 2025

आइये चलते हैं वारंगल किले के पास स्थित एक प्राचीन भूमिगत मंदिर में...

ENGLISH CHANNEL ➤ https://www.youtube.com/c/Phenomenalplacetravel
Facebook.............. https://www.facebook.com/praveenmohanhindi
Instagram................ https://www.instagram.com/praveenmohan_hindi/
Twitter...................... https://twitter.com/PM_Hindi
Email id - praveenmohanhindi@gmail.com

अगर आप मुझे सपोर्ट करना चाहते हैं, तो मेरे पैट्रिअॉन अकाउंट का लिंक ये है - https://www.patreon.com/PraveenMohan

00:00 - परिचय
00:53 - अजीब रिवाज़ों के सबूत!
01:31 - कापालिका!
02:10 - मंदिर के बारे में दिलचस्प बात!
02:43 - एकमात्र आकर्षक हिस्सा छत!
03:01 - एक लिंगम!
03:37 - निष्कर्ष

हैलो दोस्तों, यह वारंगल किले के पास एक प्राचीन भूमिगत मंदिर है, इसका कोई नाम नहीं है और इसे पूरी तरह से छोड़ दिया गया है। यह एक पृथक स्थान है और यहां कोई आगंतुक नहीं आते हैं और ऐसा अनुमान है कि ये कम से कम 800 साल पुराना होगा। मैं आपको मंदिर के अंदर ले जा रहा हूं और हम मंदिर के कुछ बहुत ही अजीब विवरण और अंदर होने वाले गुप्त अनुष्ठानों को देख सकते हैं।

यह मंदिर भूमिगत स्तर पर स्थित है, और केवल एक ही तरफ से पूरी तरह खुला है, और बाकी सभी तरफ से, यह पूरी तरह से मिट्टी से ढंका है। इसकी छत बहुत कम ऊंचाई वाली है, और जैसे जैसे हम मुख्य कक्षों की ओर बढ़ते हैं, ये और कम ऊंचाई की होती जाती है। वास्तव में आकर्षक बात यह है कि इस जगह पर अजीब रिवाज़ों के सबूत दिखते हैं। फर्श पर, आप एक पतले रॉड पर ढेर सारे मुर्गी के पंख, शराब की बोतलें, और नींबू के टुकड़े देख सकते हैं। बेशक, हम यह मान सकते हैं कि कुछ लोग यहाँ सिर्फ शराब पी रहे थे और खाना बना रहे थे, लेकिन आप यह भी देख सकते हैं कि केसर के पाउडर जैसे धार्मिक सामान पूरे फर्श पर बिखरे हुए हैं, और माचिस और मोमबत्तियाँ भी हैं। इसका मतलब है कि यहां किसी प्रकार के काले जादू का अनुष्ठान किया गया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि 'कापालिका' नामक एक समूह के लोग अमावस्या की रात में यहाँ इकट्ठा होते हैं और मांसाहार और मदिरापान सहित कई अजीबोगरीब अनुष्ठान करते हैं। कपालिका शब्द का अर्थ है "खोपड़ी-पुरुष", ये लोग मानव खोपड़ी को साथ रखते हैं और कभी-कभी खोपड़ी की पूजा करने के लिए भी जाने जाते हैं। याद है, मैंने आपको कुछ हफ़्ते पहले क्रिस्टल खोपड़ी वाला मंदिर दिखाया था?

यह मंदिर दिखने में उस मंदिर से काफी मिलता जुलता है, और मुझे लगता है कि दोनों के बीच कोई संबंध हो सकता है। इस मंदिर के बारे में दिलचस्प बात यह है कि भले ही इसे छोड़ दिया गया है, पर इसमें कोई चमगादड़ नहीं है, लेकिन ये बहुत सारे कीड़ों के लिए घर बन गया है, यहाँ एक छिपकली है और जैसे ही हम मुख्य कक्ष में जाते हैं, हमें बहुत सारे मकड़ी के जाले दिखाई देने लगते हैं। पूरे दीवार पर बड़ी बड़ी मकड़ियाँ हैं।

प्रवेश द्वार बहुत छोटे हैं, 5 फीट से भी छोटे। इस कक्ष में कोई देवता नहीं है, कोई मूर्ति नहीं है और यह पूरी तरह से खाली है। एकमात्र आकर्षक हिस्सा छत है जिसमें एक अच्छा घुमावदार डिज़ाइन है। लेकिन इस मंदिर में 2 मुख्य कक्ष हैं और मैं अगले कक्ष के अंदर जाने वाला हूं और यह पहचानने की कोशिश करता हूं कि मुख्य देवता कौन रहे होंगे।

आप देख सकते हैं कि इस कक्ष का फर्श पूरी तरह से नष्ट हो गया है, लेकिन यह टूटी हुई पत्थर की संरचना वास्तव में एक लिंगम है। तो, यह निश्चित रूप से भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर था। मुझे आश्चर्य है कि क्यों इन पत्थर की संरचनाओं को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया और इस मंदिर को क्यों छोड़ दिया गया। आप दीवारों और छत पर बहुमूल्य चित्रकारी देख सकते हैं, और यह कई सदियों पहले बहुत सारे आगंतुकों के साथ एक बहुत ही खूबसूरत जगह रही होगी।

और मैंने अपने पिछले वीडियो में आपको पहले ही बहुत सारे ब्लॉक्स से बने इन खंभो को दिखाया है और ये भी दिखाया है कि इन्हें कैसे जोड़ा जाता था। मुझे उम्मीद है कि किसी दिन, सरकार इस मंदिर को उसके मूल आकार में वापस बहाल कर सके। कृपया इस वीडियो को परित्यक्त प्राचीन मंदिरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।मैं प्रवीण मोहन हूं, वीडियो देखने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

#हिन्दू #praveenmohanhindi #प्रवीणमोहन